
शशि मिश्रा
बिलासपुर। जिले में चोर गिरोह सक्रिय होकर आतंक मचा रहे हैं। एक बार फिर चोरों ने दो मकानों में धावा बोलकर सोने चांदी के जेवर व नकद रकम चोरी कर लिया है।
रतनपुर पुलिस के अनुसार, ग्राम पोंड़ी मोहदा निवासी दिनेश्वर यादव पिता स्व. परसराम यादव का परिवार 24 मार्च की रात भोजन करने के बाद सो गए। रात 3 बजे उनकी पत्नी कमलेशी यादव बाथरूम के लिए उठी तो जिस कमरे में सामान रखा हुआ था, वहां दरवाजा व आलमारी खुली थी और सामान बिखरे पड़े थे। आलमारी में रखी 4 जोड़ी पायल, 3 जोड़ी बाजूबंद, 2 करधन, 1 सिंदूर डिब्बा, चांदी की चम्मच, कटोरी, एक जोड़ी हाथ पोंछ, सोने का मंगलसूत्र, मनचोली, 2 अंगूठी, 2 जोड़ी झुमका, 3 फुल्ली, 2500 रुपए नकद रकम सहित 2.50 लाख का सामान चोरी हो गया था। दूसरी घटना में कोटा पुलिस के अनुसार, ग्राम लमकेना निवासी रामकुमारी बंजारे पति स्व. भीखम बंजारे स्वाथ्य मितानिन हैं। 23 मार्च को उनके दोनों बेटा बहू नाती सभी लोग शादी में शामिल होने लालपुर बोईरपारा चले गए थे। 24 मार्च को दोपहर 1.30 बजे वे किचन में ताला लगाकर पीछे खेत में गेंहू की रखवाली करने चली गईं। दोपहर 3 बजे वे घर आईं तो किचन का ताला टूटा मिला। आलमारी का लाकर तोड़कर 30 हजार रुपए नकद, डेढ़ तोला सोने के 3 लाकेट, कांसे का बर्तन सहित 2 लाख का सामान चोरी कर लिया गया था। पुलिस दोनों मकानों का मुआयना कर लौट गई। पुलिस ने दोनों मामले में अज्ञात चोरो के खिलाफ जुर्म
