
शशि मिश्रा

मुंगेली। नगर के महामाया मंदिर में सप्तमी तिथि के अवसर पर 700 कन्याओं को कन्या भोज कराया गया। मंदिर समिति द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में 700 कन्याओं को आमंत्रित किया गया। उन्हें मां दुर्गा का साक्षात स्वरूप मानकर उनका चरण पूजन किया गया, उपहार भेंट किए गए और आदरपूर्वक भोजन कराया गया। इस दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा। सप्तमी के दिन कन्या भोज आयोजित करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नगरवासियों ने मंदिर समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि, ऐसे आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखते हैं, बल्कि समाज को एक सकारात्मक दिशा भी प्रदान करते हैं। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और उन्होंने भी कन्याओं को भेंट देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी परिवार सहित इस पुनीत कार्य में हिस्सा लिए और कन्याओं को भोजन कराया।
