भाई के सामने युवती का गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार

शशि मिश्रा

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, युवती अपने फुफेरे भाई के साथ एक रिश्तेदार के घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती के भाई के हाथ-पैर बांधकर उसे बंधक बना लिया और युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद किसी तरह पीड़िता का भाई आरोपियों के चंगुल से निकलकर पुलिस तक पहुंचा और मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया गया। एसडीओपी रामावतार ध्रुवे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कारवाही की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!