

संवाददाता/सौरभ साहू
दिनांक: 02 जुलाई 2026
स्थान: रामानुजनगर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़)
रामानुजनगर/सूरजपुर। सूरजपुर जिले के रामानुजनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सोनपुर निवासी श्री फूलचंद साहू गुरुवार, 02 जुलाई की सुबह लगभग 4 बजे रोजाना की तरह घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक उनके घर वापस नहीं लौटने से परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
परिजनों के अनुसार, श्री फूलचंद साहू प्रतिदिन सुबह टहलने के लिए निकलते हैं और निर्धारित समय पर घर लौट आते हैं, लेकिन आज उनके वापस नहीं आने से परिवार के लोग बेहद चिंतित हैं। सभी संभावित स्थानों पर तलाश करने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घर में माताओं एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिवार ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी भी व्यक्ति को श्री फूलचंद साहू कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो कृपया उन्हें सुरक्षित अपने पास रखें अथवा निकटतम पुलिस थाना पहुंचाने का सहयोग करें और तत्काल नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर सूचना दें।
परिजनों ने यह भी घोषणा की है कि सही एवं सुरक्षित सूचना देने वाले अथवा उन्हें सकुशल मिलाने में सहयोग करने वाले व्यक्ति को उचित सम्मान एवं पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
संपर्क नंबर:
📞 8319347100
📞 8319257142
📞 7828534483
पुलिस एवं प्रशासन से भी अपील की गई है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र खोजबीन कर श्री फूलचंद साहू का पता लगाने में आवश्यक सहयोग प्रदान करें।
