
शशि मिश्रा
बिलासपुर। घर में घुसकर एक महिला को बदमाश युवक ने आतंक मचाते हुए गाली गलौज करते हुए चाकू से मारने की कोशिश की। उनकी बहू ने बीच बचाव की तो युवक घर के बाहर से गाली गलौज कर हंगामा मचाने लगा। पुलिस ने युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
सकरी पुलिस के अनुसार, उसलापुर कांटीखार निवासी सविता तिवारी ने रिपोर्ट लिखाई। मोहल्ले का रजनीकांत तिवारी आए दिन चाकू लेकर घूमता है, जिससे मोहल्ले में डर का माहौल हो गया है, पूर्व में उसने मोहन यादव, मन्नू यादव,
अर्जुन यादव लोगों से भी चाकू लेकर जान से मारने की धमकी देकर विवाद किया था। 24 मार्च की रात 11 बजे में वे खाना खाकर सो रही थी। उसी समय रजनीकांत दरवाजा को धक्का देकर जबरल अंदर घुसकर उनके साथ गाली गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देकर चाकू से मारने की कोशिश की। उनकी बहू सोनम तिवारी ने बीच बचाव किया तब वह घर के बाहर से गाली गलौज करने लगा। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर रजनीकांत तिवारी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 331, 6, 351, 3 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।
