
शशि मिश्रा
लोरमी। वार्ड नंबर 4 बाजार पारा में एक मजदूरी करने वाली महिला के मकान में अज्ञात तत्व ने चोरी का असफल प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार वार्ड 4 बाजार मोहल्ले निवासी सुनीता पति घनश्याम रजक के घर में 27 जून रात्रि 7 बजे सांप घुस जाने से अपने घर में नहीं सोई। वह ताला लगाकर अपने भाई संतोष रजक के घर जाकर रात्रि में सोई थी। 28 जून को सुबह 6 बजे उठकर घर जाकर देखी तो उसके घर के बाहर लगे ताला को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़ने का प्रयास किया एवं खिड़की में लगे रोशनदान सीमेंट का जिसे तोड़कर अंदर घुसकर अंदर में लगे ताला को तोड़ने का प्रयास किया गया है। घर में चोरी नहीं हुई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
