
शशि नारायण मिश्रा

लोरमी। पंडरिया मुख्य मार्ग रानीगांव में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से अक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात रानीगांव निवासी पवन निषाद पिता स्व माखन निषाद 24 वर्ष अपने घर जो रहा थ। इसी दौरान रानीगांव के पास लोरमी-पंडरिया मुख्य मार्ग पर एक डम्पर के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उसे टक्कर मार कर फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि, मौके पर ही युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस रात में घटना स्थल पहुंची एवं मृतक के शव का पंचनामा कर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरच्यूरी में सुरक्षित रखवाया गया। अगले दिन बुधवार को मृतक परिजन थाने पहुंचे और आवेदन देकर दुर्घटनाकारित वाहन को पकड़ने का निवेदन किया। इस दौरान परिजनों ने शव का पीएम कराने मना करते हुए मोहल्लेवासियों के साथ प्रदर्शन करने मुख्य मार्ग पर पहुंच गए। इस पर थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव एवं नायब तहसीलदार चन्द्रप्रकाश सोनी ने परिजनों को आश्वासन देकर मामला शांत कराया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।
