
शशि मिश्रा

लोरमी वन परिक्षेत्र में फिर एक तेंदुए का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को सूचना दिए जाने के बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए की मौत के कारणों का फिलहाल आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर आपसी द्वन्द आशंका जताई जा रही है। वहीं शिकारियों के हाथों तेंदुए की मौत से भी इंकार नही किया है। वन परिक्षेत्र लोरमी से लगे ग्राम कंचनपुर मे मंगलवार दोपहर ग्रामीणों की बेसुध अवस्था मे पड़े तेंदुए पर नजर पड़ी। डर से उन्होंने तत्काल इसकी सुचना स्थानीय वन कर्मियों को दी।घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। क्षेत्र में लगातार वन्यजीवों की मौत और शिकार की घटनाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं, लेकिन आधिकारिक पुष्टि होने तक मौत के कारणों को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता।
मामले में विभागीय अधिकारियों द्वारा मीडिया को फिलहाल कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही तेंदुए की मौत के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा।तेंदुए की मौत के कारणों को लेकर “शिकार” की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकेगी। इसलिए समाचार में इसे आशंका या संदेह के रूप में ही प्रस्तुत किया है।
