वाहन चेकिंग के दौरान नशे में धुत युवती ने मचाया हंगामा, स्कूटी जब्त

शशि मिश्रा

बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान नशे में धुत स्कूटी सवार युवती ने कार्रवाई किए जाने पर जमकर हंगामा मचाया। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए स्कूटी जब्त कर लिया है।

मंगलवार की रात में सिविल लाइन थाना के एसआई ओमप्रकाश कुर्रे बल के साथ राजीव गांधी चौक पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। वाहनों को रोककर चालकों की ब्रीद एनालाइजर से जांच की जा रही थी। शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर वाहन जब्त कर कार्रवाई की जा रही थी। रात 10.30 बजे

महाराणाप्रताप चौक की ओर से आ रही स्कूटी सवार युवती सड़क पर पुलिसकर्मियों को खड़े देखकर भागने की कोशिश करने लगी। इसी दौरान वह स्कूटी सहित गिर गई। पुलिसकर्मी उसे उठाने गए तो उनके

साथ दुर्व्यवहार करने लगी। पुलिस ने ब्रीद एनालाइजर में फूंक मारने को कहा तो वह बीच सड़क में हंगामा मचाने लगी और पुलिसकर्मियों से हुज्जतबाजी करने की कोशिश करने लगी। काफी मशक्कत के बाद
एनालाइजर में उसने फूंक मारा तो शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट 185 के तहत कार्रवाई करते हुए स्कूटी को जब्त कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!