रायगढ़ से लव जिहाद का सनसनी खेज मामला,  आरोपी अपने बच्चों से भी लगवाता था पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

रायगढ़ में लव जिहाद का मामला आया सामने,

हिंदू लड़की को प्यार के जाल में फंसा कर मुस्लिम युवक ने किया लव जिहाद
कोरबा जिले की रहने वाली है पीड़िता

रायगढ़ के इंदिरा नगर का रहने वाला है युवक, युवक का नाम है वसीम खान,

5 साल पहले अपने आपको तलाकशुदा बता कर लड़की से किया था शादी, बच्चे पैदा करने के बाद शुरू किया हैवानियत क़ा खेल

जबरदस्ती कलमा पढ़ने और मुस्लिम बनने का पति बना रहा था दबाव,

महिला के दो बच्चे होने के बाद महिला को किया जा रहा था मुस्लिम परिवार के द्वारा परेशान,

मुस्लिम युवक के द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद और हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगवाता था अपने बच्चों से, वीडियो वायरल

शिकायत लेकर महिला अपने बच्चा के साथ पहुंची है महिला थाना,

महिला का जेहादी पति वसीम खान चार दिन पहले गांजा जे के अपराध में गया है जेल

निकाह के नाम पर हिंदू युवती से दरिंदगी का सनसनीखेज आरोप, अप्राकृतिक यौन संबंध, जबरन कलमा और बच्चों को पाकिस्तान समर्थक नारे सिखाने का दावा

रायगढ़ शहर एक बार फिर बेहद सनसनीखेज और संवेदनशील मामले को लेकर सुर्खियों में है। कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने अपने पति वसीम मोहम्मद पर ऐसे गंभीर आरोप लगाए हैं, जिन्होंने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। पीड़िता ने पुलिस को सौंपे गए विस्तृत आवेदन में आरोप लगाया है कि पहले उसे झूठ बोलकर प्रेम जाल में फंसाया गया, फिर तलाकशुदा बताकर निकाह किया गया और शादी के बाद उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हुए अमानवीय अत्याचार किए गए।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी वसीम मोहम्मद ने शादी के तुरंत बाद उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया, बुर्का पहनने, नमाज पढ़ने, रोजा रखने और कलमा पढ़ने के लिए दबाव बनाया। युवती ने अपने आवेदन में दावा किया है कि आरोपी लगातार उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार करता रहा और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। आवेदन में लगाए गए आरोप इतने भयावह हैं कि पढ़ने वालों की रूह कांप जाए। युवती ने आरोप लगाया है कि उसके साथ जबरन गुदा मैथुन किया गया, जिससे उसे गंभीर शारीरिक पीड़ा और चोटें पहुंचीं। इतना ही नहीं, आरोपी पर जबरन मुख मैथुन कराने और प्रताड़ित करने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।

निकाह से पहले बोला तलाकशुदा, बाद में निकला पांच बच्चों का पिता

पीड़िता ने अपने आवेदन में कहा है कि वसीम मोहम्मद ने स्वयं को तलाकशुदा बताकर उससे शादी की थी, लेकिन बाद में पता चला कि उसने अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया है और वह पांच बच्चों का पिता है। युवती का आरोप है कि उसे धोखे में रखकर निकाह किया गया ताकि उसका धर्म परिवर्तन कराया जा सके। आवेदन के अनुसार शादी के बाद दबाव डालकर उससे इस्लाम कबूल कराया गया।

हिंदुस्तान मुर्दाबाद और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का दबाव

मामले में सबसे गंभीर और संवेदनशील आरोप देश विरोधी नारों को लेकर सामने आए हैं। पीड़िता का दावा है कि आरोपी उसे हिंदुस्तान मुर्दाबाद और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के लिए मजबूर करता था। विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। इतना ही नहीं, आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी अपने बच्चों को भी पाकिस्तान जिंदाबाद और हिंदुस्तान मुर्दाबाद बोलने की ट्रेनिंग देता था। पीड़िता ने दावा किया है कि उसने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर पेनड्राइव में सुरक्षित रखा है।

मारपीट इतनी कि कान से बहने लगा खून

युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी की बेरहमी इतनी बढ़ गई थी कि कई बार मारपीट में उसके कान से खून निकलने लगा। उसे घर में कैद जैसा रखा जाता था ताकि वह किसी को अपनी पीड़ा न बता सके और न ही थाने पहुंच सके। आवेदन में कहा गया है कि आरोपी के डर और उसके कथित गुंडों के भय से वह लंबे समय तक चुप रही।

गांजा, शराब, सट्टा और आपराधिक मामलों के भी आरोप

पीड़िता ने अपने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि वसीम मोहम्मद के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह गांजा, शराब, चरस तथा सट्टे जैसे अवैध कारोबारों में शामिल है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है, लेकिन आवेदन सामने आने के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!