लूटपाट के दौरान सर्राफा व्यापारी की हत्या, आज पेंड्रा बंद

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के कोटमी साप्ताहिक बाजार में सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी के साथ लूटपाट हो गई। लूटपाट का विरोध करने पर लुटेरो ने उनके सीने पर गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई ।
मंगलवार को कोटमी साप्ताहिक बाजार में प्रदीप सोनी ने दुकान लगाया था। जब वे दुकान बंद कर रहे थे तभी बाइक सवार बदमाश आए और उनसे सोने चांदी का बैग छीन लिया। व्यापारी ने इसका विरोध किया तो उन्होंने सीने पर गोली मार दी और बैग लेकर भाग गए। 60 लाख रुपए की लूट का अनुमान लगाया जा रहा है।

घटना के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई। पुलिस 6 जिलों में नाकेबंदी कर आरोपियों को ढूंढ रही है । हत्या के बाद स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी देखी गई। परिजनों और स्थानीय व्यापारियों ने अस्पताल में पुलिस से शव छीन लिया और रात 12:00 बजे तक सड़क पर चक्का जाम कर दिया। रात में ही मौके पर सर्राफा व्यापारी संगठन के अध्यक्ष कमल सोनी भी पहुंच गए । व्यापारी संगठनों ने आज पेंड्रा बन्द का ऐलान किया है।

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार मंगलवार रात करीब 7:00 बजे तीन आरोपी एक पल्सर पर सवार होकर आए। बदमाशों ने बेहद करीब से प्रदीप सोनी पर गोली चलाई। घायल प्रदीप सोनी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस बिलासपुर, कोरबा, मनेन्द्रगढ़,अनूपपुर, डिंडोरी और कोरिया जिले में नाके बंदी कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!