
शशि मिश्रा

बिलासपुर। रतनपुर के पास मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक का कंटेनर पलट गया। हादसा में तेजरफ्तार ट्रक सड़क से नीचे पेड़ से टकराते ही शोल्डर पर ही ढेर हो गया।
जिससे आसपास अफरा तफरी मच गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन ट्रक के ड्राइवर को चोट आई है जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
बताया जा रहा है कि बिलासपुर से पेंड्रा जा रहे ट्रक क्रमांक सीजी 12 एयू 2454 का कंटेनर अनियंत्रित हो कर सड़क पर गिर गया, हादसा रतनपुर के क्षेत्र के अंतर्गत लालपुर का है। हादसे में ट्रक का ड्राइवर घायल हो गया, जिससे आसपास के
लोगों की मदद से निकाला अस्पताल भेजा गया। इस दौरान उसके साथ के लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत स्थिर है।
बताया जा रहा है कि कंटेनर में केमिकल भरा पड़ा है, जिससे अनहोनी की आशंका बनी हुई थी हालांकि पुलिस ने पहुंच कर लोगों को हटाया है।
