दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार एवं रेल सेवा पुरस्कार–2025 में नागपुर मंडल के 06 अधिकारियों एवं 16 कर्मचारियों का सम्मान

पूरे जोन में वाणिज्य विभाग को पांच पुरस्कार में से चार पुरस्कार नागपुर मंडल के नाम विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार–2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन

दपूमरे, नागपुर मंडल – 14 फरवरी 2026

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय, बिलासपुर में आयोजित विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार एवं रेल सेवा पुरस्कार–2025 समारोह में नागपुर मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि अर्जित की। यह समारोह दिनांक 13 फरवरी 2026 को सायं 17.00 बजे से सेक्रसा क्रिकेट ग्राउंड, बिलासपुर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

समारोह में मुख्य अतिथि महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश की गरिमामयी उपस्थिति में वाणिज्य, इंजीनियरिंग, विद्युत, भंडार, परिचालन, कार्मिक, लेखा तथा सिग्नल एवं दूर संचार इत्यादि विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नागपुर मंडल के निम्नलिखित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया –

1) श्री अजय कुमार बारगे, सहायक टीआरडी, विद्युत विभाग
2) श्री अभिषेक बक्शी, लोको चालक (मालगाड़ी), विद्युत विभाग
3) श्री मनोसी समरेश बोस, मुख्य कार्यालय अधीक्षक, भंडार विभाग
4) श्री श्यामलाल , मुख्य कार्यालय अधीक्षक, कार्मिक विभाग
5) श्री विभूति भूषण महतो, वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी, लेखा विभाग
6) श्री बलराम मीणा, सहायक सिग्नल एवं दूरसंचार, सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग
7) श्री निलेश बालकृष्ण गोखले, कार्यशाला सहायक, यांत्रिक विभाग
8) श्री तोनेश बापुराव बंसोड़, कनिष्ठ अभियंता, यांत्रिक विभाग
9) श्री अधिक यादव, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, वाणिज्य विभाग
10) श्रीमती सुनीता बरमैया, लेखा सहायक, लेखा विभाग
11) श्री टीनू राठौर, ट्रैक मैंनेटेनर इंजीनियरिंग विभाग
12) श्री शिव चंद्र, ट्रैक मैंनेटेनर इंजीनियरिंग विभाग
13) श्री सिरपत बारंगे, तकनीशियन ग्रेड वन इंजीनियरिंग विभाग
14) श्री पवन ए नाराखेड़े, वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर (सा.) विद्युत विभाग

इसके अतिरिक्त, महाप्रबंधक स्तर पर रेल सेवा पुरस्कार –

1) श्री सुशील कुमार डे, वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर, यांत्रिक विभाग
2) श्री पंकज कुमार, मुख्य डिपो सामग्री अधीक्षक, भंडार विभाग को भी सम्मानित किया गया।

वाणिज्य विभाग की विशेष उपलब्धि –

इस वर्ष पूरे जोन में वाणिज्य विभाग को प्रदान किए गए कुल 5 पुरस्कारों में से सभी 4 पुरस्कार नागपुर मंडल को प्राप्त होना विशेष गौरव का विषय है। यह उपलब्धि नागपुर मंडल के वाणिज्य विभाग की उत्कृष्ट कार्यशैली, राजस्व वृद्धि, यात्री सुविधाओं के विस्तार एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली का प्रमाण है।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री दिलीप सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “पूरे जोन में वाणिज्य विभाग के चारों पुरस्कार नागपुर मंडल को मिलना हम सभी के लिए अत्यंत गर्व की बात है। यह हमारी टीम के समर्पण, अनुशासन और नवाचारपूर्ण कार्यशैली का परिणाम है। हम भविष्य में भी राजस्व सुदृढ़ीकरण एवं यात्री सेवा में उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करते रहेंगे।”

इस गरिमामय समारोह में नागपुर मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री दिलीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। नागपुर मंडल की इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता ने सभी पुरस्कार विजेताओं को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि, “नागपुर मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और टीम भावना से निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। यह सम्मान उनके परिश्रम और प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हमें विश्वास है कि भविष्य में भी नागपुर मंडल इसी प्रकार उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करता रहेगा।”

नागपुर मंडल रेल प्रशासन ने सभी सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे मंडल के सामूहिक प्रयास, अनुशासन एवं सेवा भावना का प्रतीक बताया। यह उपलब्धि समस्त रेलकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है तथा संगठन की प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!