मुंगेली में जनरल स्टोर में भीषण आग, तीन मंजिला दुकान जलकर खाक

शशि मिश्रा


मुंगेली।
मुंगेली शहर के शंकर वार्ड स्थित मल्हापारा में बीती रात पूनम जनरल स्टोर में भीषण आग लग गई। रात करीब 9.30 बजे लगी आग ने देखते ही देखते तीन मंजिला दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुआं दूर से ही दिखाई देने लगा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने की सूचना तुरंत दी गई, लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने में घंटों की देरी हुई। इस देरी के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण सफल नहीं हो सके।
काफी मशक्कत के बाद कई दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों की संभावना को देखते हुए प्रशासन और फायर विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!