पुराना मामला वापस नहीं लेने से नाराज बदमाश ने बुजुर्ग को जान से करने के लिए दी नाबालिग को सुपारी

सरकंडा थाना क्षेत्र के चांटीडीह पठान पारा में रहने वाले बदमाश ने बुजुर्ग को जान से मारने के लिए सुपारी दी है। इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की गई है।

बुजुर्ग शिवनाथ मिश्रा के साथ साल 2019 में वही रहने वाले अरमान अली उर्फ हमाम नाम के बदमाश ने मारपीट की थी। इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की गई थी। उसके बाद से अरमान अली लगातार बुजुर्ग को मामला वापस लेने के लिए धमकता रहा है और आए दिन उनके साथ मारपीट करता है। अभी हाल में ही उसने बुजुर्ग के घर आकर उन्हें धमकाया कि अगर वह अपना केस वापस नहीं लेता है तो उसे जान से मार देगा ।

इसी बीच यह ज्ञात हुआ कि अरमान अली ने मोहल्ले के ही एक नाबालिग को बुजुर्ग को जान से मारने की सुपारी दी है। इसके बदले में उसे ₹500 देने की बात कही है। अच्छी बात यह है कि उस नाबालिग ने बुजुर्ग पर हमला करने की जगह उन्हें जाकर यह बात बता दी । अपनी जान पर आफत देखकर बुजुर्ग शिवनाथ मिश्रा ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है और क्षेत्र के कुख्यात बदमाश अरमान अली के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि अरमान अली आदतन अपराधी है और आये दिन किसी न किसी अपराध में लिप्त रहता है, जिससे बुजुर्ग को जान का खतरा है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले में कार्यवाही कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!