मुंगेली में जागृति महिला मंडल ने किया वृहद वृक्षारोपण

बरसात के इस मौसम में हरियाली और बेहतर वातावरण की परिकल्पना के साथ मुंगेली की जागृति महिला मंडल द्वारा इस वर्ष भी बेहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को जागृति महिला मंडल की पदाधिकारियों और सदस्य महिलाओं ने मुंगेली में वृक्षारोपण किया। संस्था की सदस्य बिलासपुर रोड पर स्थित करही पहुंची, जहां स्थिति प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

इसी दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनिल सोनी के फार्म हाउस में भी वृक्षारोपण किया गया। महिलाओं ने संकल्प लिया था कि वे औषधीय गुणों से भरपूर और शुद्ध वायु देने वाली नीम का पेड़ जगह-जगह लगाएगी। उसी संकल्प को पूरा करते हुए रविवार को भी बड़ी संख्या में नीम के पौधे लगाए गए और उन्हें वृक्ष बनने तक उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस दौरान जागृति महिला मंडल की अध्यक्ष मेघा मिश्रा के अलावा कृष्णा बघेल, सावित्री सोनी, वंदना गुलहरे, शिला जायसवाल, लक्ष्मी सोनी आदि मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!