
शशि मिश्रा


कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में बुधवार दोपहर दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई। तीन नकाबपोश बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में घुसे, जिनमें से एक आरोपी सलवार-सूट पहनकर महिला के वेश में आया था। अंगूठी दिखाने के बहाने बदमाशों ने दुकानदार की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और कट्टा व चाकू की नोक पर जेवर लूटने की कोशिश की। दुकानदार और कर्मचारियों के विरोध के चलते आरोपी जल्दबाजी में कुछ नकली आभूषण उठाकर मौके से फरार हो गए। भागते समय बदमाश कट्टा और बाइक वहीं छोड़ गए। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

