


ग्राम पंचायत धूमा सिलपहरी नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे बैठे गौवंश को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे बड़ी संख्या में गौवंश की मृत्यु हो गयी। कुछ गौवंशो गंभीर रुप से घायल थे जिनका प्रार्थमिक उपचार गौसेवकों ने किया। बिलासपुर गौसेवा धाम के गौसेवक सुचना मिलते ही सुबह घटना स्थल पर डटे रहे और उपचार किया गौसेवक गोपाल कृष्ण रामानुज दास ने बताया कि देर रात नशे में धूत ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए गौ वंश को रौंदा जिसमें 18 गौवंश मृत हो गया और 3 गौवंश गंभीर रूप से घायल हैं।

गोपाल कृष्ण ने कहा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो साथ ही गौपालको के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए सिरगिट्टी पुलिस को सूचना दी पुलिस ने पंचनामा किया तत्पश्चात सभी गौ सेवकों ने मिलकर जेसीबी से गड्ढा खोदा कर गौवंशो का अंतिम संस्कार किया बिलासपुर गौसेवा धाम के गोपाल कृष्ण रामानुज दास, शत्रुघन कृष्ण दास, गौरव यादव,अनुराग रजक, बिट्टू रजक, निरज पटेल, सुरज रजक, भानु रजक, आयुष रजक, विकास यादव, विक्की रजक, टाईगर यादव, रमन रजक, निक्की रजक,विशाल साहू,ऋषभ मौर्य,देव्यांश रजक,दुर्गेश पटेल, धनेश्वर पटेल, शत्रुहन रजक, इंद्रेश बघेल सहित बड़ी संख्या में गौसेवक उपस्थित थे

