ब्लॉक अध्यक्ष को हटाने की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के पास,सौपा ज्ञापन

यूनुस मेमन

रतनपुर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रतनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग की है। इस मुद्दे को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम से मिलकर शिकायत की है। शिकायत में कहा गया कि ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सूर्या सभी कार्यकर्ताओं और महिलाओं के साथ अश्लील, अभद्र एवं गाली गलौज पूर्ण व्यवहार करता है। शिकायत करते हुए कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान शहर अध्यक्ष रमेश सुर्या बूथ कमेटी के बैठक के दौरान अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे मतदाताओं के सामने दावा करता है कि वह अब सबका काम करवा देगा और काम ना होने की स्थिति में कांग्रेस को वोट ना देने की भी शर्त वो रखता है। रमेश सूर्य पर रतनपुर कांग्रेस के 30 साल से काबिज कांग्रेस भवन हेतु प्रस्तावित जमीन को भी जानबूझकर विवादित बनाने का आरोप लगाया जा रहा है। रमेश सुर्या पर यह भी आरोप लगाया गया है कि रतनपुर के महामाया कॉलेज में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष बनने के बाद उनके द्वारा निष्ठावान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को छोड़कर भाजपा और आरएसएस से जुड़े लोगों को सदस्य बनाया जा रहा है। वार्ड क्रमांक 8 भेड़ीमुड़ा और अन्य वार्डो में फर्जी तरीके से कार्यकर्ताओं के बिना सहमति के उनका नाम लिखकर बूथ कमेटी के गठन का भी आरोप रमेश सूर्या पर लगाया गया है। मोहन मरकाम से मिलने पहुंचे कांग्रेसियों ने शिकायती लहजे में कहा कि रमेश सुर्या अपने अहंकार में कार्यकर्ताओं से सीधे मुंह बात नहीं करते, ना ही कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करना जरूरी समझते हैं। अपने लोगों को छोड़कर मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान की राशि विरोधियों को बांटी जा रही है। रमेश सूर्या पर बिना कार्यकारिणी की सहमति के भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता और वर्तमान पार्षद के विवादित पति को कांग्रेस प्रवेश देने का भी आरोप लगाया गया है ।कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और दूसरे दलों से के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करने का आरोप रमेश सुर्या पर लगाते हुए उन पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने और पद से हटाने की मांग की गई है।

इस मुद्दे को लेकरदाऊ राम जैसवाल उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर यशवंत जयसवाल उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर कमल सोनी महामंत्री इलियास कुरैशी उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर राजकुमार महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर मोती पैकरा उपाध्यक्ष बालकृष्ण मिश्रा महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर मोहऱ खान महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर विनय कश्यप सचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर संतोष कश्यप सचिव ब्लाक कांग्रेस कमेटी रतनपुर अजीत अनुरागी सचिव अकरम अली कार्यकारिणी सदस्य कुमारी बाई यादव कार्यकारिणी सदस्य सुशीला मानिकपुरी कार्यकारिणी सदस्य संतोष साहू महामंत्री जहूर बैग सचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर रामखेलावन अनुरागी संयुक्त महामंत्री जमीर खान संयुक्त महामंत्री हीराबाई साहू कार्यकारिणी सदस्य सुधीर दुबे मीडिया प्रभारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर गेंद लाल धुर्वे कार्यकारिणी सदस्य जमुना माथुर महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर भानसीह जगत बूथ अध्यक्ष इसहाक मुन्ना खान कार्यकारिणी सदस्य एवं भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता ने विरोध जताया है,

More From Author

बेलगहना पुलिस ने हत्या के फरार आरोपी को पकड़ा, हिर्री पुलिस ने अवैध कबाड़, चकरभाटा पुलिस ने महुआ शराब पकड़ा, बिल्हा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर पूरे महीने होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, राजधानी स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में बिलासपुर का प्रतिनिधि मंडल भी हुआ शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts