फर्टिलाइजर बस्ती दर्री में लगा चलित थाना,महिला समिति बनाने किया प्रोत्साहित

विजय मेश्राम

तुहंर पुलिस तुहंर द्वार अभियान के तहत दर्री थानांतर्गत फर्टिलाइजर बस्ती दर्री मेंआज पुलिस श्रीमान अभिषेक वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा एवम सुश्री नितेश सिंह नगर पुलिस अधीक्षक दरी के निर्देशन में चलित थाना का आयोजन कर बस्ती वासियो से उनकी समस्याएं जानी गई।अवेध शराब,गांजा सेवन के लिए जागरूक कर महिला समिति बनाने प्रोत्शाहित किया गया, और मोबाइल ठगी के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर बस्ती में नशेड़ी तत्वों के द्वारा नशा करने के बाद उपद्रव करने की जानकारी बस्ती के लोगो ने दी,जिस पर पेट्रोलिंग पार्टी के द्वारा प्रतिदिन शाम को बस्ती में पेट्रोलिंग कराने के लिए बस्ती वालो को बताया गया।चलित थाने में थाने से si इंद्रजीत नायक के साथ थाना स्टाफ सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!