एसईसीएल गेवरा एरिया के पूर्व जीएम अरुण कुमार त्यागी की कार हादसे में गई जान

शशि मिश्रा

कोरबा। बांगों थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे-130 पर चोटिया के पास कार दुर्घटना में सिंगरौली जा रहे एसईसीएल गेवरा एरिया के पूर्व जीएम अरुण कुमार त्यागी की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार आगे चल रही ट्रक जा टकराई। घटना इतनी भयानक थी कि एसईसीएल अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एसईसीएल गेवरा एरिया के पूर्व महाप्रबंधक अरुण त्यागी को हाल ही में निर्देशक तकनीकी (डीटी) के पद पर प्रमोशन मिला था। वह ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कार से सिंगरौली जा रहे थे। नेशनल हाइवे पर वाहन की भीषण टक्कर से उनकी मौत हो गई। श्री त्यागी की हादसे में मौत से पूरे कोल क्षेत्र शोक में डूब गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!