


भगवा ब्रिगेड के प्रमुख ठाकुर राम सिंह पिछले कई सालों से हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के लिए बढ़-चढ़कर कम कर रहे हैं ।उनके इस समर्पण और कार्य के प्रति बागेश्वर धाम के प्रमुख आचार्य धीरेंद्र शास्त्री महाराज ने भी मोहर लगाई। कोरबा में अपने कथा के अंतिम दिन उन्होंने भगवा क्रिकेट प्रमुख ठाकुर राम सिंह को बाकायदा बिलासपुर का बब्बर शेर कहते हुए मंच पर बुलाया और सबके सामने उन्हें झोली भर भर कर आशीर्वाद दिया।

उन्होंने बताया कि ठाकुर राम सिंह बिलासपुर में हिंदुत्व के लिए बड़ा कार्य कर रहे हैं, जो लव जिहाद, अवैध धर्मांतरण, गौ रक्षा जैसे कार्यों में अपना अभूतपूर्व योगदान दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने इसके लिए एक बड़ी टीम का भी गठन किया है। उन्होंने मौजूद श्रद्धालुओ को ताली बजाकर ठाकुर राम सिंह को आशीर्वाद देने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि देशभर में हिंदुत्व के लिए जो लोग भी काम कर रहे हैं, वे सब बागेश्वर बाबा की ही कॉपी है और बागेश्वर धाम के श्री बालाजी महाराज का सबको आशीर्वाद प्राप्त है। श्री धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में उनकी बिलासपुर में कथा है और एक बार फिर वे छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर अर्थात भगवान श्री राम के ननिहाल लौटेंगे।

बिलासपुर में हिंदुत्व और राष्ट्रवाद की एक लहर 2014 के बाद पैदा हुई। खास कर प्रदेश में कांग्रेस शासन के दौरान उन पर खूब दमन हुआ। इस दमन से कई टूट गए लेकिन ठाकुर राम सिंह कुंदन बनकर उभरे। उन पर न जाने कितने मामले दर्ज हुए। यहां तक कि उन्हें जेल भी जाना पड़ा। जेल से बाहर आने के बाद भी उन्होंने अपने इरादे नहीं बदले और लगातार हिंदुत्व, अवैध धर्मांतरण और लव जिहाद का विरोध, गौरक्षा के लिए उनकी मुहिम चालू है। आज ठाकुर राम सिंह की पहचान देश भर में बन चुकी है और हिंदुत्व के प्रमुख सूरमाओं में उनकी गिनती होती है। यह बिलासपुर के सनातनियों के लिए गौरव का विषय है।


