
शशि मिश्रा

मुंगेली। जिला चिकित्सालय में स्थापित सीटी स्कैन मशीन लोकार्पण के इंतजार में महीनों से बेकार पड़ी हुई है। छठवीं बार तैयारियां होने के बावजूद अब तक मशीन का शुभारंभ नहीं हो पाया है, जिससे मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
प्रदेश सरकार द्वारा लाखों रुपए की लागत से जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन स्थापित की गई थी, जिसका उद्देश्य आम जनता को आधुनिक जांच सुविधा उपलब्ध कराना था। लेकिन हकीकत यह है कि मशीन इंस्टालेशन के बाद भी उपयोग में नहीं लाई जा सकी है और धूल खा रही है।
बताया जा रहा है कि नए वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा होना था। लंबे इंतजार के बाद अस्पताल सीटी स्कैन सुविधा से लैस हुआ, स्टाफ की नियुक्ति भी कर दी गई, लेकिन लोकार्पण की प्रक्रिया लगातार टलती रही। जनवरी से शुरू हुए प्रयास मार्च तक भी पूरे नहीं हो सके।
सीटी स्कैन मशीन के माध्यम से हड्डियों, अंगों, ऊतकों, रक्त वाहिकाओं में चोट, कैंसर समेत कई गंभीर बीमारियों की जांच संभव है। इसके शुरू होने से खासकर गरीब और दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को कम खर्च में बेहतर जांच सुविधा मिलती, लेकिन अभी तक यह सुविधा केवल कागजों तक सीमित है।
स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं में इस लापरवाही पर चिंता जताते हुए जल्द से जल्द मशीन चालू करने की मांग की है। उनका कहना है कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को आम जनता की सुविधाओं की ओर ध्यान देना चाहिए।
इस संबंध में मुख्य चिकित एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा एवं डीपीएम डॉ. गिरीश कुर्रे ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन का इंस्टालेशन पूरा हो चुका है और इसके संचालन के लिए टेक्नीशियन की नियुक्ति भी कर दी गई है। जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर जल्द ही मशीन का लोकार्पण कर संचालन शुरू किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के मरीजों को इसका लाभ मिल
