
शशि मिश्रा

बिलासपुर। मोबाइल चलाने से मना करने पर छात्रा ने बाथरूम के सावर में चुनरी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सरकण्डा थाना के एसआई संतरा चौहान ने बताया कि गीताजंली सिटी फेस 1 निवासी शिवानी मेश्राम पिता स्व. दयाराम 17 साल कक्षा 12 वीं की परीक्षा दी है। 29 मार्च की रात वह मोबाइल चला रही थी। उसकी मां ने दिन भर मोबाइल चलाने पर डाट फटकार लगा दी और उसे एक गिलास चावल कुकर में चढ़ाने को कहीं। मां की डाट फटकार से क्षुब्ध होकर शिवानी ने बाथरूम में जाकर सावर में चुनरी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात 10 बजे उनका भाई घर आया और बाथरूम गए तो शिवानी की फांसी पर लटकी लाश मिली। सूचना पर 30 मार्च को पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
