

दुर्ग. पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे जी को समर्पित साहित्य समागम 1 अप्रैल को आशीर्वाद भवन, (एम.आई. जी मार्केट), हनुमान मंदिर के पास, पद्मनाभपुर, दुर्ग, में शाम 4 बजे से 6 बजे तक मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती अल्का बाघमार, विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ राजन यादव जी खैरागढ़, श्रीमती शशि सुरेन्द्र दुबे जी, सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार श्री राजेंद्र मौर्य जी बिलासपुर, गीतकार श्री किशोर तिवारी, श्री आलोक शर्मा ज, श्री सतीश पांडेय, डॉ बीना रागी सहित दुर्ग एवं छत्तीसगढ़ के कवियों की उपस्थिति में सम्पन्न होने जा रहा है। एक अप्रैल को विश्व मूर्ख दिवस के अवसर पर दो महत्वपूर्ण विभूतियों को सामाजिक अपेक्षाओं एवं अंकेक्षण की हास्य व्यंग की शैली में अलंकृत किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ सुरेन्द्र दुबे जी, डॉ पालेश्वर प्रसाद शर्मा जी एवं दाऊ मनहरण लाल अग्रवाल जी स्मृति सदभावना सम्मान प्रदान किया जाएगा। हास्य कवि सम्मेलन, साहित्य समागम के कार्यक्रम को सफल बनाने सदभावना संयोजक राजीव अग्रवाल दुर्ग जिला हिन्दी साहित्य समिति अध्यक्ष बलदाऊ साहू सहित टीम प्रयासरत हैं।
