

बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आज शहर आगमन पर सर्व पंजाबी महिला संस्था छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी ने मुलाकात कर उनका पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल, की मौजूदगी में सर्व पंजाबी महिला संस्था द्वारा मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सर्व पंजाबी महिला संस्था छत्तीसगढ़ प्रांत की अध्यक्ष रंजीत कौर दुआ के नेतृत्व में औपचारिक मुलाकात में पंजाबी समाज की महिलाओं तथा समाज के उत्थान तथा संस्था के द्वारा किए जाने वाले कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश के मुखिया के द्वारा किए जा रहे महिलाओं के उत्थान के लिए कार्यों की सराहना की गई। सर्व पंजाबी महिला संस्था छत्तीसगढ़ की प्रांतीय अध्यक्ष रंजीत कौर दुआ ने कहां है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सभी समाज की महिलाओं तथा सामाजिक संगठन, पंजाबी समाज की महिलाओं के उत्थान तथा पंजाबी समाज के द्वारा किए गए कार्यों की मुख्यमंत्रीने सराहना भी की। तथा तथा पंजाबी समाज की महिलाओं के द्वारा किए जा रहे सामाजिक सद्भाव तथा धार्मिक कार्यों तथा विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री ने चर्चा की है। मुख्यमंत्री से आज सर्किट हाउस में भेंट मुलाकात के दौरान सर्व पंजाबी महिला संस्था की संस्थापिका शाश आहूजा , महेंद्र कौर सलूजा, अपूर्वा दुआ, भाजपा प्रदेश कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य अमरजीत सिंह दुआ, श्री गुरु सिंह सभा दयालबंद के aagami प्रेसिडेंट परमजीत सिंह सलूजा, विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी ,पूर्व सांसद लखनलाल साहू,के अलावा काफी संख्या में पंजाबी समाज की महिलाएं एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित थे
