
शशि मिश्रा
बिलासपुर। जबरदस्ती मिट्टी ले जाने से मना करने पर कार में तोड़फोड़ कर दी गई। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। तारबाहर पुलिस के अनुसार राजकिशोरनगर निवासी महेन्द्र डोडवानी कंस्ट्रक्शन का काम करता है। व्यापार विहार शराब दुकान के पास उसका कंस्ट्रक्शन में खुदाई का काम चल रहा है। 29 जून की रात 2.30 बजे अपने जीजा हरीश शीतलानी के घर से खाना खाकर अपने भाई महेश, भांजा रमेश, नितेश के साथ शुभम विहार से घर जा रहे थे। उनके व्यापार विहार कंस्ट्रक्शन साइट से कोई जेसीबी से हाइवा में मिट्टी लोड करा रहा था। मौके पर जाकर देखने पर पाया गया कि यदुनंदननगर निवासी अक्षय सिंह ठाकुर मिट्टी लोड करवा रहा था। मना करने पर अक्षय सिंह व उसके साथी गाली गलौज करते हुए मारने के लिए दौड़ पड़े। प्रार्थी वहां से जान बचाने कार छोड़कर भाग खड़े हुए। 30 जून की सुबह जाकर देखे तो उनकी कार में तोड़फोड कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर हमलावर अक्षय सिंह ठाकुर एवं अन्य के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
