

संवाददाता : सौरभ साहू
दिनांक 01/07/2026,
स्थान : अंबिकापुर, जिला सरगुजा (छत्तीसगढ़)
सरगुजा,अंबिकापुर, दिनांक 1 जुलाई 2026 शहर के लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल आज गुणवत्तापूर्ण एवं भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, अनुभवी चिकित्सकों और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार के कारण यह अस्पताल क्षेत्रवासियों का विश्वास लगातार जीत रहा है। विशेष रूप से एम.डी. मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. प्रतीक खरे अपनी सटीक जांच, सरल स्वभाव और समर्पित सेवा के लिए मरीजों के बीच एक विश्वसनीय नाम बन चुके हैं।
राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि डॉक्टर केवल बीमारियों का इलाज नहीं करते, बल्कि मरीजों और उनके परिवारों में नई उम्मीद और विश्वास का संचार भी करते हैं। इसी सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल है, जहाँ हर मरीज को परिवार जैसा सम्मान और बेहतर उपचार देने का प्रयास किया जाता है।

डॉ. प्रतीक खरे हृदय, किडनी, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, थायराइड, पेट एवं लीवर संबंधी रोग, अस्थमा, निमोनिया, संक्रमण, लकवा, माइग्रेन सहित विभिन्न जटिल बीमारियों का आधुनिक चिकित्सा पद्धति से उपचार कर रहे हैं। अस्पताल में 24×7 आपातकालीन सेवा, OPD, IPD, ICU, पैथोलॉजी, एक्स-रे, ईसीजी, टीएमटी, 2D इको, डायलिसिस एवं फिजियोथेरेपी जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं, जिससे मरीजों को एक ही स्थान पर समग्र चिकित्सा सेवाएँ मिलती हैं।
कोरोना महामारी जैसे कठिन दौर में भी अस्पताल ने मरीजों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। आज भी अस्पताल की टीम पूरी निष्ठा के साथ गंभीर एवं सामान्य मरीजों के उपचार में लगी हुई है। यही कारण है कि सरगुजा संभाग के साथ-साथ आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए यहाँ पहुँच रहे हैं।
डॉ. प्रतीक खरे का मानना है कि “सही समय पर सही जांच और उचित उपचार ही मरीज को शीघ्र स्वस्थ बना सकता है। चिकित्सा केवल पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है।”
राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल परिवार ने सभी चिकित्सकों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके समर्पण, सेवा, करुणा और समाज के प्रति अमूल्य योगदान को नमन किया।
“जहाँ सेवा हो संकल्प, विश्वास हो पहचान और मरीज की मुस्कान हो सबसे बड़ी उपलब्धि—वहीं है लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल, अंबिकापुर।”
