
शशि मिश्रा

जांजगीर-चांपा। थाना चाम्पा पुलिस ने खड़ी ट्रक से बैटरी चोरी करने वाले आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 11,500 रुपए कीमत की चोरी गई एक्साइड एक्सप्रेस कंपनी की लाल रंग की बैटरी भी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी अक्षत तिवारी बिर्रा रोड चाम्पा स्थित ग्लोबल रोड कैरियर में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनका निवास भी ट्रांसपोर्ट कार्यालय परिसर के पीछे ही है। 20 मई 2026 की सुबह करीब 9 बजे वे रोजाना की तरह कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान ट्रांसपोर्ट ऑफिस के सामने खड़ी डाला बॉडी ट्रक क्रमांक CG 12 S 5566 से आवाज आने पर उन्होंने मौके पर जाकर देखा कि ट्रक की सीट पलटी हुई थी और एक व्यक्ति बैटरी चोरी कर ले जा रहा था।
मौके पर आरोपी की मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 AU 8152 भी खड़ी मिली। घटना की सूचना तत्काल थाना चाम्पा में दी गई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 249/26 के तहत धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान गवाहों और प्रार्थी के बयान के आधार पर आरोपी की पहचान अजय अनंत (35 वर्ष) निवासी कोटाडबरी थाना चाम्पा के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने ट्रक से बैटरी चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी अन्य मामलों में जेल जा चुका है।
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक , उपनिरीक्षक , आरक्षक गौरीशंकर राय, ईश्वरी राठौर, मुद्रिका दुबे, आदित्य प्रताप, सुमंत कंवर एवं थाना चाम्पा स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
