
शशि मिश्रा
रेलवे स्टेशन पर सिग्नल केबल क्षतिग्रस्त करने के कारण गाड़ियों का परिचालन ठप करने वाले एचडीडी मशीन चालक को गिरफ्तार करने के साथ मशीन जब्त कर लिया गया है।
28 जून को स्टेशन के प्लेटफार्म के समीप पर सिग्नल कोर केबल क्षतिग्रस्त होने की सूचना आरपीएफ को मिली। केबल क्षतिग्रस्त की वजह से पूरी लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही ठप पड़ गई। सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अनुभाग अभियंता सिग्नल के मार्गदर्शन में टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर
सुधार कार्य शुरु किया। आरपीएफ ने मामले की जांच में पाया कि पावर मेक इंफ्रा लिमिटेड की ओर से रेलवे की पूर्व अनुमति प्राप्त किए बिना रेलवे की जमीन पर एचडीडी मशीन से खोदाई कार्य कराया जा रहा था। इस दौरान मशीन चालक की लापरवाही के कारण सिग्नल कोर केबल क्षतिग्रस्त होने से रेल परिचालन 3 घंटे तक प्रभावित हुआ। आरपीएफ ने विभागीय अफसरों की उपस्थिति में कार्रवाई करते हुए एचडीडी मशीन को जब्त कर चालक सुपौल बिहार निवासी संजय राम 34 साल के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
