हिन्दू रीति रिवाज के साथ मनाया जन्मदिन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी–

पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–

पखांजूर।
आज 17 ऑक्टोबर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी का जन्म दिवस पखांजूर के निजी भवन में मनाया।जहाँ पर बांदे भाजपा मंडल के कार्यकर्ता बांदे मंडल के अध्यक्ष रतन हालदार के साथ आये हुए थे वही कापसी भाजपा मंडल के कार्यकर्ता अध्यक्ष दीपंकर दत्ता के साथ आये और पखांजूर मंडल के अध्यक्ष श्यामल मंडल के साथ आकर बड़े हर्ष उल्लास के साथ उसेंडी का जन्म दिवस कार्यकर्ताओ के मुंह मीठा कर मनाया।
विक्रम उसेंडी ने सुबह से उठकर नहा धोकर शिव मंदिर में जाकर पूजा अर्चना किया फिर निजी आवास में आकर हिन्दू परंपरा अनुसार जन्मदिन मनाया।आये हुए कार्यकर्ताओ ने उनको लंबी उम्र का कामना किया साथ मे आशिर्बाद भी दिए।उसेंडी सभी कार्यकर्ताओं को अपने हाथों से मिठाई बांटी एवं सबसे आशिर्बाद भी लिए।
प्रथम बार उसेंडी ने अपने निजी आवास पखांजूर में जन्मदिन मनाया उन्होंने अंतागढ़ में जाकर जन्मदिन मनाने की बात कही उनके निवास स्थान अंतागढ़ ब्लाक में है वहां भी उन्होंने अपना जन्मदिन मनाएंगे।
पखांजुर में भाजपा कार्यकर्ताओ का भारी भीड़ देखा गया जो कि दूर-दूर गांव से कार्यकर्ता आते रहे थे,सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कार्यकर्ताओ का आने से उसेंडी एक जगह बैठ कर सबसे आशिर्बाद लिया एवं एक-एक कर सबका मुह मीठा कराया।कुछ कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के समस्या से उसेंडी मो रूबरू कराया उन्होंने सबको लेकर समस्या का समाधान करने का अस्वाशन दिया।


इस उपलक्ष में उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता प्रितपाल सिंह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशीम राय,भाजपा के वरिष्ट नेता दल्लीराजहरा से गोविंद बाधवानी,भाजयुमो के अध्यक्ष शंकर सरकार ,अशीत ब्यापारी,तापस पाल,स्वपन तरफदार,अमित मंडल,सुब्रत बिस्वास,मिथुन गईंन,देव बैरागी,पुष्पन मंडल,सानू सरकार,रोशन बरोई,देवा सरकार,राहुल राय,राहुल शील,सुरेश राय,राम घरामी,प्रसेनजित सरकार।संजय सरकार,विक्रम बाला, सहित और कार्यकर्ता मौजूद थे।

More From Author

पवार के समर्थन व्यापक जन समुदाय है निश्चित तौर पर मंतूराम पवार भाजपा और कांग्रेस को पटकनी देने वाले है–सविता पवार

अवैध टिकट दलालो के ऊपर आरपीएफ का चला अभियान,बड़ी संख्या में पकड़े गए अवैध टिकट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts