

बिलासपुर। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कथित छात्र आंदोलन और उससे जुड़े घटनाक्रम के विरोध में बिलासपुर के विभिन्न राष्ट्रवादी एवं हिंदूवादी संगठनों ने शनिवार, 25 जुलाई को शहर में विरोध प्रदर्शन और रैली आयोजित करने का निर्णय लिया है। आयोजकों ने इसके लिए पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
रैली शाम 4:30 बजे विवेकानंद चौक, बिलासपुर से प्रारंभ होगी। आयोजन का नेतृत्व समस्त देशभक्त बिलासपुर के बैनर तले किया जा रहा है।

आयोजकों का आरोप है कि दिल्ली में छात्रों के हित और नीट पेपर लीक के मुद्दे को लेकर शुरू हुआ आंदोलन समय के साथ अपने मूल उद्देश्य से भटक गया। उनका कहना है कि आंदोलन के दौरान ऐसे नारे, भाषण और गतिविधियां सामने आईं, जिनसे देश, सनातन परंपरा और धार्मिक आस्थाओं का अपमान हुआ। नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग के साथ शुरू भूख हड़ताल के मंच पर भारत तेरे टुकड़े होंगे , शरजील इमाम जिंदाबाद, सीता का पति, प्रेमानंद महाराज ,महाराज नहीं है , आरएसएस मुर्दाबाद, ब्राह्मण वाद मुर्दाबाद, मेरा लिंग मेरी मर्जी , एलजीबीटीक्यू, सनातन खत्म हो जैसे देश और हिंदू विरोधी प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा है।

आयोजकों ने यह भी आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, पुलिस, पत्रकारों और महिलाओं के साथ अभद्रता जैसी घटनाएं भी हुईं।

राष्ट्रवादी संगठनों का कहना है कि वे ऐसे किसी भी आंदोलन का विरोध करते हैं, जिसमें राष्ट्रविरोधी या धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली गतिविधियां शामिल हों। उनका कहना है कि शांतिपूर्ण विरोध लोकतंत्र का अधिकार है, लेकिन हिंसा और अराजकता स्वीकार्य नहीं है।
आयोजकों ने यह भी दावा किया कि बिलासपुर में कुछ संगठन “वी सपोर्ट सोनम वांगचुक” जैसे पोस्टरों के माध्यम से इसी प्रकार का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके विरोध में भी यह रैली आयोजित की जा रही है।
लोगों से राष्ट्रहित में एकजुट होकर रैली में शामिल होने की अपील की गई है। साथ ही संदेश दिया गया है कि “शांतिपूर्ण विरोध लोकतंत्र का अधिकार है, लेकिन हिंसा और अराजकता स्वीकार नहीं।”

आंदोलन के आयोजकों में से एक भगवा ब्रिगेड के ठाकुर राम सिंह ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के नाम पर देश में दंगा फैलाने की कोशिश की जा रही है। देश में गृह युद्ध छेड़ने की तैयारी है जिसे कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा। आंदोलन की आड़ में देश और सनातन विरोध का हर स्तर पर विरोध करने का उन्होंने आवाहन किया है। इसलिए उन्होंने 25 जुलाई की रैली में सभी सनातनियों और देश प्रेमियों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है ।
एक तरफ जंतर मंतर में सारे देश विरोधी कॉकरोच गटर से निकलकर इकट्ठा हो चुके हैं जिसके जवाब में देश प्रेमियों और राष्ट्रवादियों को भी अपनी ताकत और एक जुटता दिखाने का यह अवसर है, इसलिए ठाकुर राम सिंह ने एक जुटता दिखाने का आवाहन किया है।
