4 मई दीदी गई के नारे के साथ पश्चिम बंगाल में भाजपा का धुआंधार चुनाव प्रचार , भाजपा प्रत्याशी के नामांकन रैली में शामिल हुए अमरजीत सिंह दुआ

बिलासपुर। पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा चुनाव के दौरान नामांकन में भाजपा उम्मीदवार के साथ छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य अमरजीत सिंह दुआ भी शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय, तथा विधायक अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में भाजपा प्रदेश कर समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य अमरजीत सिंह दुआ को पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। और भी पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार के साथ जनसंपर्क कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं।


पश्चिम बंगाल के चकदा विधानसभा के प्रत्याशी बंकिम घोष ने आज शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन दाखिल किया। भाजपा की नामांकन रैली में यहां के सांसद जगन्नाथ सरकार, पूर्व मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज , अमरजीत सिंह दुआ, तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। हारनघटा के भाजपा उम्मीदवार असीम सरकार, कल्याणी विधानसभा के उम्मीदवार अनुपम विश्वास ने भी कल्याणी में रैली के साथ नामांकन दाखिल किया। प्रयागराज से पहुंचे हनुमान जी यहां चुनावी नामांकन रैली में आकर्षण का केंद्र रहे। अमर जीत यहां प्रयागराज से हनुमान जी की झांकी को लेकर पहुंचे थे। यहां भाजपा की चुनावी सभा हुई जिसमें अमरजीत सिंह बांसुरी स्वराज ने पश्चिम बंगाल की जनता से प्रदेश के विकास के लिए भाजपा की सरकार बनाने की अपील की है तथा भाजपा उम्मीदवार बंकिम घोष तथा असीम सरकार को सर्वाधिक वोटो से जीताने की अपील भी की है। आज नामांकन रैली में लोगों की भीड़ देखकर अमरजीत सिंह दुआ ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार जाने वाली है। और भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ यहां बनेगी और अच्छे दिन यहां के लोगों को देखने को मिलेंगे। पश्चिम बंगाल का विकास भाजपा ही कर सकती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यहां भाजपा के पक्ष में माहौल है और भाजपा की सरकार ही बनेगी। और यहां कमल खिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!