
यूनुस मेमन
बिलासपुर/रतनपुर। रतनपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को भयभीत करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चाकू और मोटरसाइकिल जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार 19 जून 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि लखनीदेवी मंदिर गार्डन के सामने एक युवक मोटरसाइकिल पर घूमते हुए राहगीरों को धारदार चाकू दिखाकर डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही थाना रतनपुर के वर्तमान प्रभारी उपनिरीक्षक विष्णु यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया।
पुलिस ने देखा कि युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर लोगों को भयभीत कर रहा था। तलाशी और पूछताछ में उसने अपना नाम परसराम सतनामी (34 वर्ष) निवासी नवगांव, थाना कोनी, जिला बिलासपुर बताया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली। इसके बाद आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। बाद में न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विष्णु यादव, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, आरक्षक पंचराम रजक एवं कीर्ति पैकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
