
शशि मिश्रा
बिलासपुर। सरकारी एम्बुलेंस की लेटलतीफी के कारण एक मरीज को जान गंवानी पड़ी है।
घटना गुरूवार रात की है। कोटा के ग्राम केंदा के अभिषेक कुमार ने अनुसार उनके पिता को गंभीर अवस्था में सिम्स में भर्ती किया गया था, स्थिति को देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया गया। उनकी हालत को देखते हुए डाक्टरों ने रायपुर एम्स रिफर कर दिया। उन्होंने युवक ने शाम 7 बजे रायपुर एम्स शिफ्ट करने एम्बुलेंस सर्विस 108 में कॉल किया, करीब 5 घंटे बाद रात करीब 12 बजे एम्बुलेंस सिम्स
पहुंची। एम्बुलेंस में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर नहीं होने की बात कहते हुए चालक ने अभिषेक को निजी एम्बुलेंस करने की सलाह दी। कुछ देर रूकने के बाद चालक और स्टाफ एम्बुलेंस को छोड़कर भाग गए निकले। इसके बाद युवक ने एम्बुलेंस की व्यवस्था की लेकिन गंभीर पिता को रायपुर एम्स ले जाते समय उनकी मौत हो गई । इसके बाद युवक ने पिता को बचाने के लिए कई अधिकारियों से संपर्क साधा लेकिन पूरी कवायद के बीच पिता की मौत के बाद दम तोड़ दिया।
