कलेक्टर के आदेश की धज्जियां उड़ा रहा भारत पेट्रोल पंप! पेट्रोल संकट के बीच खुलेआम डिब्बों में बांटा जा रहा पेट्रोल-डीजल

यूनुस मेमन


रतनपुर। धार्मिक नगरी रतनपुर के महामाया बाईपास गांधीनगर स्थित भारत पेट्रोल पंप पर प्रशासनिक आदेशों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। एक तरफ क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की किल्लत बनी हुई है, लोग पेट्रोल के लिए भटक रहे हैं, कहीं सप्लाई नहीं होने की शिकायत है तो कहीं सामान्य पेट्रोल की उपलब्धता को लेकर परेशानी सामने आ रही है। वहीं दूसरी ओर भारत पेट्रोल पंप पर नियमों को ताक पर रखकर डिब्बों में पेट्रोल-डीजल देने का आरोप लग रहा है।


सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर ज्वलनशील पदार्थों को खुले पात्रों में दिया जाना गंभीर लापरवाही माना जा रहा है। ऐसे समय में जब पेट्रोल की कमी के कारण लोगों में चिंता बनी हुई है, इस तरह की व्यवस्था कई सवाल खड़े कर रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन ने पेट्रोल-डीजल की बिक्री को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं तो उनका पालन सुनिश्चित करना संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है। लोगों ने मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कर नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!