प्रेमी ने युवती को शादी से रोका, जान से मारने की धमकी दी, एफआईआर दर्ज

शशि मिश्रा

बिलासपुर | रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खैरखंडी की 21 वर्षीय युवती ने अपने पूर्व प्रेमी जयकिशन केंवट के खिलाफ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है। उसके अनुसार वर्ष 2025 से जयकिशन के साथ प्रेम संबंध था, लेकिन कुछ माह पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था और पिछले तीन-चार महीनों से बातचीत बंद थी। इसी बीच परिवार ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। युवती का आरोप है कि 24 मई को जयकिशन ने उसे दूसरे युक्क से शादी नहीं करने की धमकी दी थी। इसके बाद 3 जून की शाम जब वह रतनपुर से घर लौट रही थी, तब आरोपी ने रास्ते में रोककर फिर गाली-गलौज की और शादी करने पर जान से मारने की धमकी दी। परिवार की सलाह के बाद युवती ने 5 जून को अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!