प्रहार अभियान के तहत तखतपुर पुलिस की कार्रवाई, 39 पौवा देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे “प्रहार अभियान” के तहत तखतपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 39 नग देशी प्लेन मदिरा जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, डीआईजी एवं एसएसपी के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब, गांजा और नशीली दवाओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना तखतपुर पुलिस की टीम ने क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी हुई थी।

17 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने बेलसरी क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी मनीष रजक (23) निवासी बेलसरी, थाना तखतपुर को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 39 नग देशी प्लेन मदिरा बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 7.020 लीटर और कीमत लगभग 3120 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, प्रधान आरक्षक गंगाधर कंवर तथा आरक्षक रामकुमार श्याम, हरिश यादव और नरेश निराला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!