गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दयालबंद की नई टीम ने विधायक अमर अग्रवाल से की सौजन्य भेंट

बिलासपुर। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दयालबंद की नई कार्यकारिणी ने प्रधान सरदार परमजीत सिंह सलूजा और सचिव अमरजीत सिंह दुआ के नेतृत्व में नगर विधायक से सौजन्य भेंट की। इस दौरान पंजाबी समाज के कई गणमान्य सदस्य भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। विधायक अमर अग्रवाल ने सिख समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें हमेशा समाज का सहयोग और साथ मिलता रहा है। वहीं प्रधान परमजीत सिंह सलूजा ने शहर में हो रहे विकास कार्यों के लिए विधायक को धन्यवाद दिया और कहा कि शहर के विकास में समाज का सहयोग हमेशा बना रहेगा।

अमर अग्रवाल ने आत्मीयता और स्नेह के साथ समाज के सदस्यों का स्वागत किया। समाज के प्रतिनिधियों ने उन्हें प्रदेश कोर कमेटी में शामिल किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष गुरदीप सिंह अजमानी, सुरेंद्र गुंबर, नरेंद्र सिंह सलूजा, जगमोहन सिंह अरोरा, तविंदर पाल सिंह अरोरा, इंदर सलूजा, असित पाल सिंह जुनेजा, मंजीत सिंह अरोरा, सुरेंद्र अजमानी, राजेंद्र सिंह गुरुदत्ता, सुरेंद्र सिंह गुरुदत्ता, प्रीतपाल सिंह गंभीर, सुरेंद्रपाल सिंह होरा, महेंद्र सिंह चावला, अमोलक सिंह सलूजा, जसवीर सिंह गांधी, नितिन छाबड़ा, सतिंदर सिंह गांधी, बलजीत सिंह खनूजा, बलजीत सिंह गंभीर, अंशु अजमानी, राजकुमार सलूजा, हर्ष दीप होरा, अमनदीप सिंह होरा, गुरदयाल सिंह राजपाल, विंकू भाटिया, बंटी छाबड़ा, रमनदीप सिंह सलूजा, गुरप्रीत सिंह गुरुदत्त, विशु अजमानी, तेजपाल सिंह सलूजा और आशीष जुनेजा सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!