गतौरा में आकाशीय बिजली गिरने से पिता-पुत्री झुलसे, पेड़ के नीचे खड़े थे दोनों


गतौरा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से पिता और पुत्री झुलस गए। हादसा उस समय हुआ, जब दोनों खेत में काम करने के दौरान बारिश से बचने के लिए नीम के पेड़ के नीचे खड़े हुए थे। बिजली गिरने से पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पुत्री को भी करंट का झटका लगा है।
जानकारी के अनुसार, गतौरा निवासी घनश्याम खांडे अपनी बेटी पूनम खांडे के साथ शुक्रवार सुबह खेत में कृषि कार्य करने गए थे। सुबह करीब 6 बजे मौसम अचानक बदल गया और तेज गर्जना के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों पास में स्थित एक नीम के पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। इसी दौरान तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली सीधे पेड़ पर गिर गई।
बिजली की चपेट में आने से घनश्याम खांडे गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़े। वहीं उनकी बेटी पूनम को भी बिजली का झटका लगा। पिता को घायल अवस्था में देख पूनम चीखने लगी। आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घनश्याम की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें Chhattisgarh Institute of Medical Sciences (सिम्स) रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!