

बिलासपुर। पश्चिम बंगाल में भले ही भाजपा की सरकार नहीं है। लेकिन बंकिन घोष टीएमसी के प्रत्याशी तथा ममता दीदी की सरकार को तगड़ा जवाब दे रहे हैं। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य अमरजीत सिंह दुआ ने आज चाकरा विधानसभा के दुगिया गांव में बंकिन घोष के साथ उनके विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। पहले कार्यकर्ताओं की बैठक ली ।

अमरजीत सिंह दुआ ने बताया कि ऐसे भाजपा के विधायक है बंकिम घोष जो जनता के बीच बेहद लोकप्रिय है और लगातार 10 साल से विधायक हैं , ऊनकी घर-घर पहचान है और वह लगातार जनता के संपर्क में रहते हैं और वर्तमान में एम्स के प्रभारी भी है। और भाजपा ने उन्हें तीसरी बार चुनाव मैदान में उतारा है। अमरजीत सिंह ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के पक्ष में माहौल है जहां भाजपा के विधायक है वहां विकास के प्रस्ताव टीएमसी सरकार के द्वारा रोक दिया जाता है यहां सड़कों की हालत ठीक नहीं है जनता में नाराजगी भी है इसलिए अब बंगाल की जनता यहां भाजपा की सरकार चाहती है ताकि क्षेत्र का विकास हो सके। ।

ममता को टक्कर देने वाले बंकिम घोष का कहना है कि इस बार बंगाल में भाजपा सरकार बनेगी। और उन्हें फिर से जनता का आशीर्वाद मिलेगा। आज बंकिन घोष ने बाजार क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया और अमरजीत सिंह दुआ ने भी घर-घर दस्तक देकर बंकिम घोष को जिताने की अपील की है। आज भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी सुमित मोहरी, वाजिद अली, काली मोहरी,सुधीर विश्वास, शशि मजूमदार ,अनिल मंडल, छवि मोहरी, सुधिया मंडल, कविता सरकार पोली सरकार,जीवन सरकार,सुजय विश्वास, दीप्ति मजूमदार, दीप्ति सरकार उत्तम सरकार, नयनतारा सरकार,सायन, दुर्गा प्रसाद मुखर्जी, सुकातो चाकी सहित काफी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे। यहां पहले भाजपा उम्मीदवार ₹12000 वोटो से पिछले चुनाव में जीते थे और पिछले लोकसभा चुनाव में 25000 की बढ़त भाजपा प्रत्याशी को मिली थी। अब अब यहां भाजपा उम्मीदवार 30 हजार वोटों से जीत की तैयारी कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल चुनाव में
