बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र के गनियारी चौकी अंतर्गत ग्राम नेवरा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह उस समय हुआ, जब वे खेत से पैदल अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम नेवरा निवासी लक्ष्मीनारायण साहू के पिता बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे खेत से काम खत्म कर घर लौट रहे थे। वे नेवरा हाई स्कूल के सामने पहुंचे ही थे कि गनियारी की ओर से तेज गति से आ रही एक बाइक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर परिजन लक्ष्मीनारायण साहू और उनके भाई राम नारायण साहू घायल बुजुर्ग को तत्काल गनियारी के जन स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर कोटा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है तथा दुर्घटना की जांच की जा रही है।
ने मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत