
शशि मिश्रा
बिलासपुर। परम पूज्य स्वामी श्री चिदानंद सरस्वती महाराज परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के अध्यक्ष के आशीर्वाद एवं धर्म जागरण एवं शहीद विनोद चौबे नगर वार्ड क्रमांक 32 एवं जायंट्स ग्रुप आफ इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगों के लिए 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक निःशुल्क कृत्रिम अंग हाथ पैर कैलीपर्स वितरण शिविर लगाया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। शिविर डा. माखीजा सोनोग्राफी सेंटर के सामने मगरपारा रोड पर आयोजित किया जा रहा है।
