भारत सरकार के केंद्र से छत्तीसगढ़ को मिली एक और सौग़ात -डॉ सुषमा सिंह – डॉ सुषमा सिंह बनी भारत सरकार की केंद्रीय संस्कृति एव पर्यटन मंत्रालय की हिंदी सलाहकार राष्ट्रीय समिति की कोर सदस्य

केंद्र सरकार द्वारा डॉक्टर सुषमा सिंह जी को मिली बड़ी जिम्मेदारी-केंद्रीय संस्कृति एव पर्यटन मंत्रालय की राष्ट्रीय सलाहकार समिति सदस्यों मे मिला स्थान

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान एव गर्व का क्षण बिलासपुर निवासी व भाजपा की महिला मोर्चा नेत्री डॉक्टर सुषमा सिंह जी को भारत सरकार के केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय की राष्ट्रीय हिन्दी सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है।
इस समिति के सदस्यों मे
डॉ सुमित्त पात्रा-(राज्यसभा)
श्री उज्ज्वल रमण सिंह-(लोकसभा )
श्री इंदिरा हांग सुबबा -(लोकसभा )
श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह-(लोकसभा )
श्री मयंक भाई जयदेव भाई नायक-(राज्य सभा )
श्री जियाउल रहमान-(लोकसभा)
श्रीमती डॉ सुषमा सिंह- बिलासपुर
डॉ अनुराग आनंद-उत्तर प्रदेश
डॉ नवल किशोर भबरा-अजमेर
डॉ श्रवण कुमार-नई दिल्ली


15 सदस्यों की भारत सरकार की केंद्रीय संस्कृति एव पर्यटन मंत्रालय सलाहकार कोर समिति है समिति के सदस्यो के द्वारा भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय प्रदेश से जुड़े सभी कार्यों एवं कार्यक्रमों की समीक्षा एव जानकारी प्राप्त करने मे समिति के सदस्य सेतु समतुल्य होगे
लगातार 8 वर्षों से छत्तीसगढ़ मे भाजपा पार्टी में सक्रिय रूप से काम कर रही डॉक्टर सुषमा सिंह जी के कार्यो एव सम्पूर्ण समर्पण को देखते हुए भारत सरकार के केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय के हिन्दी सलाहकार समिति का सदस्य बना कर उनके कार्यो को ना सिर्फ सराहा गया बल्कि भविष्य की राजनीति मे महिला सशक्तिकरण को भी प्राथमिकता दी ,छत्तीसगढ़ से भारत सरकार इस की पहल को साधुवाद एव निश्चल भाव से समाज सेवा के क्षेत्र से महिला सशक्तिकरण की दिशा मे डॉ सुषमा सिंह जी को सादर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!