

14 साल की लड़की के साथ रेप के आरोप में 19 साल का लड़का गिरफ्तार हुआ है, जिस पर नाबालिग लड़की को बहलाफुसला कर भगा ले जाने का आरोप है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में के धुरी पारा मंगला निवासी 19 वर्षीय कमलेश यादव क्षेत्र की ही एक 14 वर्षीय बालिका को प्रेम संबंध का हवाला देकर अपने साथ भगा ले गया था और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया था । इधर बेटी के गायब हो जाने के बाद परिजनों ने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई और बताया कि मोहल्ले में रहने वाला कमलेश यादव उर्फ विमलेश उर्फ बंटी उसकी बेटी को प्रेम जाल में फंसा कर अपने साथ भगाकर हैदराबाद ले गया है जहां उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना रहा है। जानकारी होने पर पुलिस की एक टीम हैदराबाद के जमपल्ली पहुंची जहां गांव से दोनों बरामद किए गए। पुलिस ने पोक्सो एक्ट और अन्य विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए कमलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
कमलेश को लगा था कि दोनों ही शादी करने के काबिल हो गए हैं जबकि ना तो 14 साल की लड़की कानूनन विवाह कर सकती है और ना ही 19 साल का लड़का। 19 साल के लड़के को विवाह करने का अधिकार नहीं है लेकिन अपराध करने पर उसे सजा किसी बालिग की तरह ही मिलती है यही कारण है कि कमलेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
