थप्पड़ का बदला लेने फरसा-लाठी से युवक की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार


बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत करगीखुर्द कोरीपारा में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की फरसा और लाठी से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना रविवार सुबह की है। बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य युवक को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया।
पुलिस के अनुसार, करगीखुर्द कोरीपारा निवासी मोहन पांडेय (52) की पत्नी शिक्षक है और वह कोटा क्षेत्र के ग्राम भाडम (गनियारी) में रहता था। होली के दौरान उसके घर से लकड़ी चोरी हो गई थी, जिसके शक में उसने गांव के ही राजाराम साहू (21) को थप्पड़ मार दिया था। इस मामले में राजाराम ने कोटा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी और मामला न्यायालय में विचाराधीन था।
रविवार को मोहन पांडेय अपने साथी शरद कौशिक के साथ खेत में फसल देखने गांव आया था। सुबह करीब 9 बजे राजाराम साहू अपने साथियों के साथ पहुंचा और लाठी-फरसा से हमला कर दिया। हमले में मोहन पांडेय को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के दौरान बीच-बचाव करने आए शरद कौशिक को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजाराम साहू को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!