

बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में गांजा नष्टीकरण के दौरान करीब 5 किलो गांजा गायब होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फैक्ट्री के ही दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, तस्करों से जब्त किया गया गांजा नष्ट करने के लिए कोनी क्षेत्र की एक फैक्ट्री में भेजा गया था। नष्टीकरण प्रक्रिया के दौरान एक बोरी में रखा करीब 5 किलो गांजा कम पाया गया। इसके बाद तुरंत जांच शुरू की गई और फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों से पूछताछ की गई।
जांच के दौरान दो कर्मचारियों पर संदेह हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने गांजा चोरी करना स्वीकार कर लिया। बाद में पुलिस ने उनके घरों से चोरी किया गया गांजा भी बरामद कर लिया। दोनों आरोपी सेमरताल गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूरी कार्रवाई को पुलिस ने गोपनीय तरीके से अंजाम दिया, ताकि मामले की जानकारी बाहर न फैल
