मंदिर में पूजा करने गई महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार


बिलासपुर।
जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरा में मंदिर में पूजा करने गई एक महिला से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 20 फरवरी 2026 को ग्राम खैरा निवासी प्रार्थिया ने थाना रतनपुर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गांव के तालाब स्थित शिव मंदिर में पूजा करने गई थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला राजा उर्फ चंदसेन नेताम (18 वर्ष 8 माह) वहां पहुंचा और बुरी नीयत से उसके दोनों हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। इसी बीच गांव के अन्य लोगों के आने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने दबिश देकर कुछ ही घंटों में आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह एवं आरक्षक बिजेन्द्र रात्रे की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने कहा है कि महिला संबंधी अपराधों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!