
इस महाशय से मिलिए। नाम है बिंगसन जॉन। एक दम गोली बाज
जवानी के दिनों में एक बार ये एक 5 स्टार होटल में खाना खाए…. और बिना बिल चुकाए कल्टी मारने लगे। स्टाफ ने धर लिया, पुल्स के हवाले कर दिया। पुल्स ने रात भर चबूतरे पर झाड़ू फिराई और अगले रोज़ जेल भेज दिया।
बस, यहीं से मिस्टर जॉन के दिमाग की घंटी बजी।
सोचे, “ये स्कीम बढिया है ससुर। उधर होटल का खाना फ्री, इधर जेल का खाना भी फ्री। तो फिर कमाने की मेहनत काइको ?”
तब मिस्टर जॉन ने शुरू किया अपना ‘शैतानी खेल’।
नामी गिरामी लोगों के नाम से फर्ज़ी Id बनाते। कभी डॉक्टर बनते तो कभी प्रोफेसर , तो कभी महशूर उद्योगपति के PA, मस्त एंग्लिश झाड़ते, ट्रस्ट बिल्ड करते। फाइव स्टार, सेवन स्टार होटल में ठहरते। समस्त स्टाफ को अपनी बातों और औरा से सम्मोहित कर देते। कई-कई दिन 5 स्टार, 7 स्टार होटलों में रुकते, जमकर महंगा खाना पेलते, ऐश करते। जब चबूतरे का फैट बढ़ने लगता, तो बिना बिल दिए चेक-आउट करने निकल पड़ते।
स्टाफ पकड़कर पुल्स के हवाले कर देता। जेल हो जाती। जेल में जॉन कुछ महीने मस्त खाना पेलते। फिर जेल से निकले नहीं कि ताऊ फिर किसी नए राज्य के 5 स्टार होटल की ओर कूच कर लेते।
इस तरह मिस्टर जॉन ने पिछले 36 साल में करीब 300 बार 5 स्टार और 7 स्टार होटलों की, और सैंकड़ों बार जेल वालों की सेवा ली।
मिस्टर जॉन का अपना कोई नहीं है।। तीन दशक से बुढऊ पूरे समर्पण के साथ यही परफॉर्मेंस दे रहे हैं।
अब ताज़ा कारनामा सुनिए…
तमिलनाडु के रहने वाले इन मिस्टर बिंगसन जॉन को भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया गया है। 27 जून को ये रायपुर के होटल हयात में रुके थे। वहां 63,755 रुपये का बिल बना और ये बिना पैसे दिए रफूचक्कर हो गए। जाते-जाते होटल से 1.48 लाख रुपये कीमत का लैपटॉप भी साथ ले उड़े।
