
शशि मिश्रा

कोरबा पुलिस ने गुरुवार को कृषि मंडी अधिकारी को रेप के मामले गिरफ्तार किया। आरोप है कि अधिकारी ने शादी का झांसा देकर महिला अधिकारी से शारीरिक संबंध बनाए। संबंध बनाने के बाद मंडी अधिकारी ने महिला अफसर से शादी करने से साफ इंकार दिया। पीड़िता भी कृषि मंडी अधिकारी है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।
कृषि उपज मंडी अधिकारी राहुल साहू (33) और महिला अफसर की ट्रेनिंग के दौरान मुलाकात हुई थी। कटघोरा में पदस्थ रहते हुए राहुल ने शादी का वादा कर महिला अफसर से कई बार संबंध बनाया। पीड़िता महिला अफसर वर्तमान में गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में पदस्थ है। महिला अफसर ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है, 6 फरवरी को दोनों शादी करने वाले थे। राहुल ने मोबाइल बंद कर दूरी बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी अधिकारी को रायगढ़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी अधिकारी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला ?
वर्ष 2018 में दोनों की ट्रेनिंग के दौरान दोनों अधिकारियों की पहचान हुई। एक दूसरे को मोबाइल नंबर एक्सचेंज किए। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली। राहुल साहू ने शादी का वादा किया। 2024-25 में राहुल कटघोरा में पदस्थ था। पीड़िता भी यहीं पदस्थ थी।
क्या है पूरा मामला ?
वर्ष 2018 में दोनों की ट्रेनिंग के दौरान दोनों अधिकारियों की पहचान हुई। एक दूसरे को मोबाइल नंबर एक्सचेंज किए। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली। राहुल साहू ने शादी का वादा किया। 2024-25 में राहुल कटघोरा में पदस्थ था। पीड़िता भी यहीं पदस्थ थी।
इस दौरान राहुल ने शादी का वादा करके कई बार संबंध बनाए। जब भी महिला अधिकारी शादी की बात करती, वह आश्वासन देकर टाल देता था। लगातार दबाव बनाने पर अधिकारी ने जल्द शादी करने की बात कही। अचानक उसने दूरी बनाना शुरू कर दिया।
रायगढ़ के घरघोड़ा से हुई गिरफ्तारी
पीड़िता महिला अफसर ने कटघोरा थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि अधिकारी रायगढ़ के घरघोड़ा में पदस्थ है। 19 फरवरी को पुलिस रायगढ़ पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर कोरबा लेकर पहुंची। पूछताछ में आरोपी अफसर ने जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच जारी है।
एडिशनल एसपी लखन पटले ने कहा, पीड़िता की शिकायत पर कृषि उपज मंडी अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। रेप की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
